फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner Teacher suspended for negligence in quality of nutrition

Bikaner: पोषाहार की गुणवत्ता में लापरवाही बरतने पर शिक्षिका निलंबित, इस स्कूल का है मामला

Wed, 07 Feb 2024 04:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 07 Feb 2024 04:17 PM IST
सार

पोषाहार की गुणवत्ता में लापरवाही बरतने पर एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। मामला बीकानेर जिले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारी चारणान का है।

विज्ञापन
Bikaner Teacher suspended for negligence in quality of nutrition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर के सरकारी स्कूल में छात्रों को मिड-डे मील को लेकर लापरवाही बरतने पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने अध्यापिका को निलंबित कर दिया। निरीक्षण के दौरान छात्रों को मिलने वाले भोजन की न तो गुणवत्ता नजर आई और न ही सरकार से मिलने वाली सामग्री का रिकार्ड संधारण मिला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारी चारणान में लेवल वन अध्यापिका योगिता बाली स्वामी को पोषाहार की गुणवत्ता में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि संबंधित शिक्षिका के पोषाहार प्रभारी रहने के दौरान  उच्चाधिकारियों द्वारा किये गये निरीक्षण में मिड-डे-मील में गुणवत्ता पूर्वक पोषाहार नहीं बनवाने, निर्धारित मानक/मात्रा अनुरूप पोषाहार नहीं बनवाने एवं रिकार्ड संधारण में अनियमितता के कारण विभागीय जांच प्रारम्भ करते हुये राजस्थान असैनिक सेवाएं (वर्गीकरण, नियत्रंण एंव अपील) नियम 1958 के नियम-13 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए योगिता बाली को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। निलम्बन काल में योगिता बाली स्वामी का मुख्यालय कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, बज्जू खालसा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed