फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Student leaders set out on foot Kranti Yatra demanding student union elections, have traveled 400 km

Bikaner : छात्रसंघ चुनाव की मांग लेकर पैदल क्रांति यात्रा पर निकले छात्रनेता, कर चुके हैं 400 किमी की यात्रा

Tue, 27 Aug 2024 10:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 27 Aug 2024 10:11 PM IST
सार

राज्य के विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव करवाए जाने की मांग को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी और एमटीवी यूनिवर्सिटी के छात्र नेता जयपुर से पैदल छात्र क्रांति यात्रा पर निकले। यह क्रांति यात्रा सोमवार को बीकानेर पहुंची, जहां छात्र नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया।

विज्ञापन
Bikaner: Student leaders set out on foot Kranti Yatra demanding student union elections, have traveled 400 km
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर युवा छात्र नेता जयपुर से पैदल छात्र क्रांति यात्रा निकाल रहे हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र नेता शुभम रेवाड़ व एमटीवी यूनिवर्सिटी के छात्र नेता जुबेर खान क्रांति यात्रा लेकर सोमवार को बीकानेर पहुंचे। बीकानेर पहुंचने पर राजकीय डूंगर महाविद्यालय के छात्रों ने पैदल यात्रा कर रहे छात्र नेताओं का माला साफा पहनाकर स्वागत किया। 

विज्ञापन


छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने बताया कि पैदल यात्रा अभी तक 8 यूनिवर्सिटी और 300 कॉलेज से होकर आज बीकानेर पहुंची है। उन्होंने कहा कि समझ नहीं आ रहा कि सरकार छात्रसंघ चुनाव क्यों नहीं करवाना चाहती, सरकार को युवाओं की आवाज सुनते हुए छात्रसंघ चुनाव करवाने चाहिए। उन्होंने बताया कि छात्रसंघ चुनाव हम छात्रों का हक है यह चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी है। अभी तक हम 400 किमी की यात्रा कर चुके हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों को लेकर राज्य सरकार का रुख स्पष्ट नहीं है। छात्रों की यह यात्रा जयपुर से होकर जोधपुर में समाप्त होगी। इस दौरान यह यात्रा प्रदेश के 8 यूनिवर्सिटी और 300 कॉलेजों से होकर गुजरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed