फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Sterilization operation proved costly, woman's health deteriorated due to intestinal vein cutting

Bikaner : नसबंदी शिविर में ऑपरेशन कराना भारी पड़ा, आंत कटने से महिला की तबियत बिगड़ी, हालत गंभीर

Fri, 02 Aug 2024 02:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 02:25 PM IST
सार

नसबंदी शिविर में ऑपरेशन के बाद महिला की तबियत बिगड़ने से उसे चेकअप के बाद पीबीएम अस्पताल भेजा गया, जहां पता चला कि उसकी आंत कट गई है। इसके बाद महिला की हालत नाजुक होने के कारण उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Bikaner: Sterilization operation proved costly, woman's health deteriorated due to intestinal vein cutting
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीबीएम अस्पताल में भर्ती महिला के परिजनों को यह पता नहीं था कि नसबंदी का ऑपरेशन के बाद उसकी जान पर बन आएगी। दरअसल भोलासर निवासी अन्नू कंवर पत्नी धन्ने सिंह ने 27 जून को हदां गांव में आयोजित नसबंदी शिविर में ऑपरेशन करवाया था। ऑपरेशन के बाद से ही वह बीमार रहने लगी। इसके बाद परिजन उसे हदां सीएचसी चेकअप करवाने के लिए ले गए, जहां से महिला को बीकानेर रैफ कर दिया गया।

विज्ञापन


सर्जरी विभाग में महिला का चेकअप करवाने पर पता चला कि उसकी आंत फटी हुई है। इसके बाद उसे तुरंत आंत का ऑपरेशन करवाने की सलाह दी गई और पीबीएम अस्पताल में महिला का ऑपरेशन कर शौच का रास्ता पेट से निकाला गया लेकिन महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। जयपुर के एक निजी अस्पताल में पिछले तीन दिनों से भर्ती महिला की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


महिला के परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की स्थिति बिगड़ गई। फिलहाल चिकित्सा विभाग ने इस मामले को लेकर एक टीम बनाई है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed