फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: The smuggler who was caught by the police escaped with the car of the SHO

Bikaner News: तस्कर पुलिस हिरासत से फरार, थानेदार की कार लेकर हुआ चंपत, बाद में गिरफ्तार

Thu, 27 Feb 2025 08:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 08:56 AM IST
सार

घटना तब हुई जब आईजी ओमप्रकाश पासवान की स्पेशल टीम की सूचना पर कालू पुलिस ने भारत माला रोड पर गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। पंजाब से आ रही एक कार में डेढ़ क्विंटल डोडा-पोस्त मिला। कार में सवार दो युवक मौके से फरार हो गए, लेकिन ग्रामीणों ने सुबह एक युवक (गुरजंट) को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
Bikaner News: The smuggler who was caught by the police escaped with the car of the SHO
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के लूणकरनसर में जिस तस्कर को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर सुबह पकड़ा था, वो थानेदार की कार को ही लेकर फरार हो गया। तीन थानों की पुलिस आरोपी को ढूंढने में जुटी रही।महाजन पुलिस से मिली सूचना पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आईजी ओमप्रकाश पासवान की स्पेशल टीम की सूचना पर कालू पुलिस ने भारत माला रोड पर गाड़ियों को रोककर चेकिंग शुरू की। मंगलवार देर रात पंजाब से आ रही एक कार को पुलिस ने भारत माला रोड पर रोका था। तब कार को वहीं छोड़कर दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। कार में डेढ़ क्विंटल किलो डोडा-पोस्त भरा था। सुबह ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया, लेकिन पुलिस की कस्टडी से ही फरार हो गया। 

विज्ञापन


ऐसे भागा तस्कर
आईजी ओम प्रकाश के आदेश पर मामले की जांच महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह को सौंपी गई। कश्यप सिंह कालू थाने में पहुंचकर गिरफ्तार गुरजंट को अपने कब्जे में ले लिया पूछताछ के लिए महाजन थाने के लिए रवाना हुए। शाम को कश्यप अपनी कार से तस्कर को लेकर गोपलियान गांव से होते हुए महाजन जा रहे थे, साथ में सवार दो पुलिसकर्मी किसी मामले की तहकीकात के लिए गोपालियान गांव में रुके तभी कार में सवार बदमाश थानेदार की कार सहित फरार हो गया। इस घटना के बाद कश्यप सिंह ने पुलिस को सूचना कर दी। महाजन, लूणकरनसर और कालू पुलिस ने गुरजंट को फिर से पकड़ने के लिए गाड़ियां दौड़ा दीं। इस दौरान तेज कार चलाने से उसके टायर फट गए तो गुरजंट उसे सड़क किनारे छोड़कर भाग निकला। कार पींपेरा गांव में जीएसएस के पास कार मिल गई, लेकिन तस्कर फरार हो गया। वहां लोगों ने कहा कि आरोपी सरसों के खेत में घुसा हुआ है। तब से पुलिस सरसों के खेतों में उसे तलाश रही है। लूणकरनसर, मलकीसर, पींपेरा के आसपास के गांवों के करीब डेढ़ सौ ग्रामीण भी उसे ढूंढने के लिए जुट गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी तस्कर के फोटो जारी किया है, ताकि वो पकड़ में आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed