फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner's Angela Swami became Mrs. Universe 2025 in Thailand

Rajasthan: एंजिला स्वामी बनीं मिसेज यूनिवर्स 2025, बीकानेर की बेटी ने थाईलैंड में रचा इतिहास...छोड़ी छाप

Fri, 07 Mar 2025 04:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 07 Mar 2025 04:48 PM IST
सार

Rajasthan: बीकानेर की बेटी एंजिला स्वामी ने मिसेज यूनिवर्स का खिताब जीतकर न केवल अपने शहर, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 24 से 28 फरवरी 2025 के बीच थाईलैंड की राजधानी पटाया में आयोजित हुई थी।

विज्ञापन
Bikaner's Angela Swami became Mrs. Universe 2025 in Thailand
एंजिला स्वामी ने थाईलैंड में जीता खिताब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर मूल की एंजिला स्वामी ने मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब जीतकर न केवल अपने शहर बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। थाईलैंड के पटाया में 24 से 28 फरवरी 2025 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन


इससे पहले, एंजिला ने मिसेज इंडिया ऑरा ग्लोबल 2024 का ताज भी अपने नाम किया था। मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों के बीच अपनी खूबसूरती, बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने यह खिताब जीता, जिससे बीकानेर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का सहयोग बना प्रेरणा
अपनी इस सफलता का श्रेय एंजिला स्वामी ने अपने परिवार और जीवनसाथी हेमंत स्वामी को दिया, जो वर्तमान में एनटीपीसी नागपुर में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। एंजिला दो बेटियों की माँ हैं और उनके पिता सत्यनारायण स्वामी व ससुर सूर्यनारायण स्वामी ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया।

आज के समय में सौंदर्य प्रतियोगिताएँ सिर्फ रूप-रंग तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि प्रतिभागियों की बुद्धिमता, व्यवहार और व्यक्तित्व को भी परखा जाता है। एंजिला स्वामी ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि बीकानेर के लोग दुनिया में कहीं भी अपनी छाप छोड़ने का माद्दा रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed