फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan Rs 1 crore looted in Bikaner masked miscreants suddenly came and snatched bag full of money

Rajasthan: बीकानेर में दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट, अचानक आए नकाबपोश बदमाश और छीन ले गए रुपयों से भरा बैग

Wed, 02 Apr 2025 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2025 09:36 PM IST
सार

राजस्थान के बीकानेर जिले में बड़ी लूट की घटना हुई है। दिनदहाड़े आए नकाबपोश बदमाशों एक करोड़ रुपये लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Rajasthan Rs 1 crore looted in Bikaner masked miscreants suddenly came and snatched bag full of money
सीसीटीवी चेक करते हुए पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। इसमें अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि लूट ली। वारदात के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है और जिले भर में नाकाबंदी करवाई गई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंद्रा कॉलोनी स्थित भैरव जी मंदिर के पास व्यापारी रामवतार सारस्वत के कर्मचारियों से यह लूट हुई। व्यापारी का आईसीएमएल नामक ऑफिस तीर्थ स्तंभ क्षेत्र में स्थित है, जहां से उनके दो कर्मचारी मुकेश और संपत रुपयों से भरा बैग लेकर निकल रहे थे। जैसे ही वे इंद्रा कॉलोनी के पास पहुंचे, तभी नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जमीन विवाद पर देवरानी ने की जेठानी की हत्या, खेत पर काम करने के दौरान हुआ था हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि लुटेरों का कोई सुराग मिल सके।


शहर भर में नाकाबंदी, बदमाशों की तलाश जारी
लूट की इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी कर दी है। शहर के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अब सात अप्रैल को होगी सुनवाई

व्यापारियों में दहशत
दिनदहाड़े हुई इस लूट से व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने जनता को भरोसा दिलाया है कि अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा और लूटी गई रकम बरामद करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है और शहरभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed