{"_id":"66f7c72f16f292bc3a0f3771","slug":"bikaner-police-recovered-32-stolen-motorcycles-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: बीकानेर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की 32 मोटर साइकिल किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: बीकानेर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की 32 मोटर साइकिल किया बरामद
Sat, 28 Sep 2024 02:38 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:38 PM IST
सार
Rajasthan News: जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए बाइक चोर गिरोह के तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस को इनके कब्जे से शहर के अलग-अलग हिस्सों से चोरी की गई 32 मोटरसाइकिलें बरामद की है।
विज्ञापन
चोरी की पकड़ी गई बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में पिछले कई दिनों से बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही थी। इसी कड़ी बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 मोटरसाइकिल को बरामद किया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने इन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस के उच्चाधिकारियों के सुपरविजन में नयाशहर पुलिस ने एक टीम गठित की।
विज्ञापन
इस टीम ने मोटरसाइकिल चोरियों का पर्दाफाश करने के लिए प्रयास शुरू किए। मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं का संकलन कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भोजासर थाना क्षेत्र के निवासी सोमराज पुत्र गोपीलाल बिश्नोई, कोतवाली थाना इलाके के अंदर जोशीवाड़ा मदीना मस्जिद के पास रहने वाले जहीर उर्फ कप्तान पुत्र तालिब हसन, नत्थूसर बास निवासी सोनू सांखला पुत्र किशोर कुमार माली को दस्तयाब कर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पुलिस को आरोपियों के कब्जे से बीकानेर आसपास के इलाकों से चुराई गई 32 मोटरसाइकिलें बरामद की गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इनसे चोरी की और वारदातों का खुलासा हो सकता है। पुलिस की इस कार्यवाही में सीओ सिटी श्रवणदास संत,नया शहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, कांस्टेबल केसराराम, हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह और कांस्टेबल किशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन