फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Police Launches Search Operation Amid Rising Crime, Several Suspects Detained

Bikaner News: बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, कई संदिग्ध हिरासत में

Mon, 05 May 2025 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 May 2025 10:40 PM IST
सार

शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और देशभर में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों की धरपकड़ के मद्देनजर पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के तहत पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Bikaner News: Police Launches Search Operation Amid Rising Crime, Several Suspects Detained
बीकानेर पुलिस का शहर के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में

विस्तार

जिले के गंगाशहर थाना क्षेत्र की कादरी कॉलोनी में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने सोमवार को एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। गंगाशहर थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कॉलोनी में घर-घर तलाशी ली और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध दस्तावेजों और मोबाइल फोनों को भी जब्त किया है। थानाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के उद्देश्य से की गई है। फिलहाल हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार देर रात को शहर के होटल, ढाबों, थड़ियों और खोखों पर भी संयुक्त अभियान चलाया गया था। इस अभियान में सदर, जय नारायण व्यास कॉलोनी और बीछवाल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छानबीन की। एएसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि आर्मी एरिया के पास संचालित होटल-ढाबों और अन्य स्थलों की जांच की गई, जहां स्थानीय और बाहरी राज्यों से आकर काम करने वाले लोगों के आधार कार्ड भी जांचे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाशी का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बीकानेर में भी सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
 

बीकानेर:  पुलिस का शहर के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में

बीकानेर पुलिस का शहर के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में

 

बीकानेर:  पुलिस का शहर के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में

बीकानेर पुलिस का शहर के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत मे

 

बीकानेर:  पुलिस का शहर के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में

बीकानेर पुलिस का शहर के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत मे

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed