{"_id":"65fac3ae6428655f7d0f9913","slug":"bikaner-police-and-nsui-workers-came-face-to-face-police-used-batons-many-workers-injured-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: पुलिस और NSUI कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, पुलिस ने भांजी लाठियां, कई कार्यकर्ता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: पुलिस और NSUI कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, पुलिस ने भांजी लाठियां, कई कार्यकर्ता घायल
Wed, 20 Mar 2024 04:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 20 Mar 2024 04:38 PM IST
सार
बीकानेर में पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। ऐसे में पुलिस ने लाठियां भांजी। इस दौरान कई कार्यकर्ता घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट पर अग्निवीर भर्ती और किसानों को फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई छात्रों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में सभी एनएसयूआई के छात्र गांधी पार्क में एकत्रित हुए। गांधी पार्क में सभा करने के बाद में कलेक्टर की तरफ कूच करने लगे। रैली को कलेक्ट्रेट से पहले रोक दिया गया।
विज्ञापन
इसका एनएसयूआई छात्रों ने विरोध किया। कुछ छात्रों ने पुलिस आरएसी के जवानों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर छात्रों को तितर-बितर कर दिया। लाठी चार्ज, भगदड़ में लगभग आधा दर्जन विद्यार्थियों के चोटे आई हैं। लाठी चार्ज में डूंगर महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष हरिराम गोदारा के सिर में गंभीर चोट के कारण पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, एनएसयूआई के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोदारा को भी चोट आई है। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने बताया, हम अपनी मांगों का ज्ञापन देने शांतिपूर्ण तरीके से जा रहे थे। पुलिस ने निहत्थे छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। एक हफ्ते में यह दूसरा मौका है, जब निहत्थे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। इससे लगता है कि भाजपा डरी हुई है। आगामी लोकसभा चुनावों में देश का युवा भाजपा को अपने वोट से सबक सिखाएगा।
विज्ञापन