{"_id":"67b1d132923486b73603c3c5","slug":"bikaner-police-act-on-forced-conversion-tip-off-suspects-in-custody-vhp-hindu-jagran-manch-protest-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: जबरन धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस कार्रवाई, संदिग्ध हिरासत में, विहिप और हिंदू जागरण मंच ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: जबरन धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस कार्रवाई, संदिग्ध हिरासत में, विहिप और हिंदू जागरण मंच ने किया विरोध
Sun, 16 Feb 2025 05:21 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 16 Feb 2025 05:21 PM IST
सार
जबरन धर्मांतरण कराए जाने की सूचना पर पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मामला सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय नागरिकों ने धर्मांतरण के खिलाफ जमकर विरोध किया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के बंगाला नगर इलाके में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में जबरन धर्मांतरण करवाया जा रहा है। इस खबर के फैलते ही विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर इसका विरोध किया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जिस घर में यह गतिविधि चल रही थी, वह किराए पर लिया गया था। यहां पुरुष, महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, जिनमें से कुछ असाध्य रोगों से पीड़ित थे। मौके पर यीशु की प्रार्थना हो रही थी, जिसे लेकर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई। आरोप है कि कुछ लोगों को धर्मांतरण के लिए 20 से 25 हजार रुपये देने का लालच दिया गया था, जबकि कुछ लोग ऐसे भी थे जिनके पास वापस जाने तक के पैसे नहीं थे।
विज्ञापन
इस दौरान मोहल्ले के लोगों और हिंदू संगठनों ने घर में मौजूद लोगों से मारपीट की, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल शांत कराया और संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर मुक्ताप्रसाद थाने भेज दिया।
विज्ञापन
हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में सेना के दो जवानों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त कर ली है और सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।