फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Youth and a child died due to drowning in the canal

Bikaner News: नहर में डूबने से युवक और एक बच्चे की मौत, टाइगर फोर्स ने एक घंटे बाद नहर से निकाले शव

Tue, 21 May 2024 07:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 21 May 2024 07:18 PM IST
सार

नहर देखने गए पांच बच्चों में ताराचंद ने अपने साथी से नहाने की बात कहकर उसे धक्का दे दिया। साथी बच्चे ने गिरते समय ताराचंद को पकड़ लिया और दोनों नहर में गिर गए। 

विज्ञापन
Bikaner News: Youth and a child died due to drowning in the canal
नहर में डूबने से दो की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के लूणकरणसर थानाक्षेत्र में 264 आरडी के पास नहर में गिरने से एक बच्चे और एक युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन


श्री डूंगरगढ़ से रथ लेकर डूंगरगढ़ निवासी लखन शादी में पहुंचा था। इसके साथ पांच छोटे-छोटे बच्चे थे, जिन्हें शादी में छतरी उठाने के लिए दिहाड़ी पर लेकर आया था। 264 आरडी के पास रथ रोका तो बच्चों ने नहर देखने की इच्छा जताई और पांचों बच्चे नहर के किनारे पहुंचे गए। 


इस दौरान 10 वर्षीय ताराचंद नामक बच्चे ने साथी से नहाने की बात कहकर उसे धक्का दे दिया। साथी बच्चे ने गिरते समय ताराचंद को पकड़ लिया और दोनों नहर में गिर गए। बच्चों ने शोर मचाया तो रथ मालिक लखन भागकर आया और नहर में छलांग लगा दी। एक बच्चे को तो किसी राहगीर ने सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन ताराचंद और लखन पानी में डूब गए। 
विज्ञापन


करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टाइगर फोर्स ने लखन और ताराचंद का शव नहर से निकाला। दोनों के शव सीएचसी की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed