फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Young men brutally beat dogs in Dhobi Talai

Bikaner News: बेजुबान से दरिंदगी, दो कुत्तों पर युवकों ने बरसाए डंडे, जबड़ा तोड़ा, मुंह से बहता रहा खून

Fri, 27 Sep 2024 09:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 27 Sep 2024 09:27 PM IST
सार

बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र के धोबी तलाई में कुछ युवकों ने कुत्तों को बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।

विज्ञापन
Bikaner News: Young men brutally beat dogs in Dhobi Talai
कैमरे में कैद हुई युवकों की क्रूरता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के कोटगेट थाना इलाके के धोबी तलाई में बेजुवानों को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक मोहल्ले में बैठे कुत्तों को बेहरमी से पीट रहे हैं। बेरहमी से पिटाई में एक कुत्ते का पैर टूट गया तो वहीं दूसरे का जबड़ा बुरी तरह से टूट गया। उसके मुंह से लगातार खून गिरने लगा।

विज्ञापन


बेजुबानों के साथ की गई हैवानियत का यह घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस दौरान मोहल्ले वालों ने इन युवकों को टोका तो उन्हें भी भला बुरा कहा गया। इस घटना को देखकर लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बेजुवानों पर क्रूरता यह मामला कोटगेट थाना इलाके के धोबी तलाई की गली नं 19 का बताया जा रहा है। यह घटना कल देर की बताई जा रही है। जिसका वीडियो एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इसके बाद किसी ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में दो कुत्ते एक दरवाजे के पास बैठे दिखाई दे रहे हैं। तभी अचानक कुछ युवक लाठी लेकर आए और इन बेजुबानों को अमानवीय तरीके से पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में मोहल्ले वालों युवकों को रोका भी लेकिन ये युवक इन कुत्तों की बेरहमी से पिटाई करते हुए मोहल्ले वालों को ही धमकाते रहे। वायरल वीडियो में कुत्ता इतना घायल हो जाता है कि वह अपनी जगह से उठ भी नहीं पाया। हमले में कुत्ते का पैर और जबड़ा टूट गया। उसके मुंह से ढेर सारा खून बहता दिखाई दे रहा है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर जीव प्रेमी इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed