{"_id":"663e17963b19d1bc73014932","slug":"bikaner-news-young-man-s-neck-cut-with-a-chinese-manja-on-the-city-s-foundation-day-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: शहर के स्थापना दिवस की उमंग व्यक्ति के लिए बनी आफत, शरीर से बह गया खून, गर्दन पर लगे 25 टांकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: शहर के स्थापना दिवस की उमंग व्यक्ति के लिए बनी आफत, शरीर से बह गया खून, गर्दन पर लगे 25 टांकें
Fri, 10 May 2024 06:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 10 May 2024 06:18 PM IST
सार
पीड़ित व्यक्ति कचहरी के पास बिजली के दो खंभों पर फंसे चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। उसके शरीर से काफी खून बह गया। ज्यादा खून बहने से वो बेहोश हो गया था। आपरेशन के दौरान उसे दो यूनिट खून भी चढ़ाया गया।
विज्ञापन
चाइनीज मांझे से कटी व्यक्ति की गर्दन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर शहर शुक्रवार को अपना 537वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस दिन शहरवासी पतंगबाजी का जमकर लुत्फ उठाते हैं। इस दौरान कुछ शहरवासी रोक के बाद भी चाइनीज मांझे से पतंग उड़कार लोगों की जान को खतरे में डालते हैं। शुक्रवार को भी एक व्यक्ति इस मांझे का शिकार हो गया। जूनागढ़ से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल सवार युवक का गला कट गया।
विज्ञापन
चाइनीज मांझे की बिक्री रोक पाने में नाकाम पुलिस और जिला प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा लोगों को हर बार भुगतना पड़ता है। शुक्रवार को हुए हादसे में एक युवक इस ड्रैगन मांझे का शिकार हो गया। जूनागढ़ से गुजर रहे एक मोटर साइकिल सवार युवक का गला कट गया।
विज्ञापन
कोरियो के मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय युवक लीलाधर मेघवाल बाइक से जूनागढ़ की ओर जा रहा था। कचहरी के पास पहुंचने पर बिजली के दो खंभों पर फंसे चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। फिलहाल लीलाधर का इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा है। उसके गले में करीब 25 से अधिक टांके लगे हैं।
विज्ञापन
चाइनीज मांझे की चपेट में आते ही लीलाधर ने मोटरसाइकिल रोकर हेलमेट उतारा तो उसकी गर्दन से खून बह रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने लीलाधर की गंभीर हालत को देखते हुए उसका ऑपरेशन शुरू किया।
चिकित्सकों ने बताया कि लीलाधर को लाने में अगर 15 मिनट की देरी हो जाती तो उसका बचना मुश्किल था। उसके शरीर से काफी खून बह चुका था और ज्यादा खून बहने से वह बेहोश हो गया था। आपरेशन के दौरान उसे दो यूनिट खून भी चढ़ाया गया। फिलहाल लीलाधर की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।