फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Work underway on Bikaner–Sadulpur rail section, train halts cancelled at this station

Bikaner News: बीकानेर-सादुलपुर रेलखंड पर चल रहा है काम, रेलवे ने इस स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव रद्द किया

Fri, 04 Apr 2025 08:41 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 08:41 AM IST
सार

बीकानेर-सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते देपालसर स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का ठहराव रद्द किया गया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यात्री ट्रेन से संबंधित नवीनतम जानकारी रेलवे की वेबसाइट या संबंधित स्टेशनों से प्राप्त कर लें।

विज्ञापन
Bikaner News: Work underway on Bikaner–Sadulpur rail section, train halts cancelled at this station
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे द्वारा बीकानेर-सादुलपुर रेलखंड के मोलीसर से चूरू स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते देपालसर स्टेशन पर ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण कुछ निर्धारित ट्रेनों का देपालसर स्टेशन पर अस्थाई रूप से ठहराव रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Udaipur News: चलती बोट से फतहसागर झील में कूदे युवक का शव 36 घंटे बाद बरामद, सट्टे में हारा था 15 लाख रुपये
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि रेल यातायात को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से किए जा रहे इस कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनों का देपालसर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा-
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 54789, रेवाड़ी-बीकानेर यात्री रेलसेवा, जो 7 से 18 अप्रैल तक रेवाड़ी से रवाना होगी, वह देपालसर स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

गाड़ी संख्या 04850, चूरू-रतनगढ़ यात्री रेलसेवा, जो 7 से 27 मई 2025 तक चूरू से रवाना होगी, वह भी देपालसर स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

गाड़ी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार यात्री रेलसेवा, जो 7 से 17 अप्रैल तक जोधपुर से रवाना होगी, उसका भी ठहराव देपालसर स्टेशन पर नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: Kota News: 'मुसलमानों के हित में है वक्फ बिल', कोटा में बोले भू-जल मंत्री कन्हैया लाल; पेयजल पर किया मंथन

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन से संबंधित नवीनतम जानकारी रेलवे की वेबसाइट या संबंधित स्टेशनों से प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed