फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Villagers beat up and vandalized the assistant engineer's office

Bikaner News: सहायक अभियंता कार्यालय में ग्रामीणों ने की तोड़फोड़, कर्मियों को पीटा, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

Mon, 24 Jun 2024 07:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 24 Jun 2024 07:20 PM IST
सार

सहायक अभियंता धीरज विश्नोई ने बताया कि बिजली के ट्रांसफार्मर की शिकायत लेकर आए ग्रामीणों को समस्या का समाधान होने की जानकारी दे ही रहे थे, तभी वहां आए पांच सात युवकों ने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

विज्ञापन
Bikaner News: Villagers beat up and vandalized the assistant engineer's office
हंगामें के बाद कार्यालय में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर के पुलिस लाइन स्थित जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता ग्रामीण कार्यालय में सोमवार को बिजली के ट्रांसफार्मर संबंधी काम के लिए आए ग्रामीणों ने जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। 

विज्ञापन


जोधपुर ग्रामीण सहायक अभियंता कार्यालय के सहायक अभियंता धीरज विश्नोई ने बताया कि जामसर थाना क्षेत्र के गैरसर गांव के ग्रामीण बिजली ट्रांसफार्मर काम के लिए ऑफिस आए थे। वहां खेजड़ी का पेड़ बीच में होने से काम रुका हुआ था। इसको लेकर ग्रामीणों को समस्या का समाधान होने की जानकारी दे ही रहे थे, तभी वहां आए पांच सात युवकों ने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। कांच के गेट तोड़ दिए और कंप्यूटर और अन्य सामान नीचे गिरा दिया। हैरत की बात ये रही कि मौके पर पुलिस बल मौजूद होने के बावजूद ये लोग तोड़फोड़ करते रहे। अतिरिक्त पुलिस बल आने के बाद ये ग्रामीण वहां से निकले। 
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी के बाद का एएसपी सिटी दीपक शर्मा, सीओ सिटी श्रवण दास सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों से बातचीत की और घटना को लेकर जानकारी ली। अब इस मामले में बिजली कर्मचारी एकत्र होकर घटना का विरोध कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed