{"_id":"66112c27a299e4b2790ae300","slug":"bikaner-news-vicious-women-stole-rs-1-5-lakh-from-a-young-man-s-bag-outside-the-bank-seen-in-cctv-footage-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: शातिर महिलाओं ने बैंक के बाहर युवक के बैग से उड़ाए डेढ़ लाख, सीसीटीवी फुटेज में आई नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: शातिर महिलाओं ने बैंक के बाहर युवक के बैग से उड़ाए डेढ़ लाख, सीसीटीवी फुटेज में आई नजर
Sat, 06 Apr 2024 04:34 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2024 04:34 PM IST
सार
बैंक में रुपये निकलवाने आए एक युवक को गेट पर उलझाकर दो शातिर महिलाओं ने उसके बैग से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने कोटगेट थाने में मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के कोटगेट थाना इलाके में अंबेडकर सर्किल स्थित एसबीआई बैंक में ग्राहक बनकर आई दो महिलाओं ने एक युवक को बैंक के गेट पर उलझाकर उसके बैग से 1. 50 लाख रुपये पार कर लिए। इस संबंध में चौतीना कुंए के पास रहने वाले महेंद्र सिंह ने कोटगेट थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि वह शुक्रवार को अंबेडकर सर्किल स्थित एसबीआई बैंक से चार लाख रुपए निकलवाकर बैंक से बाहर जा रहा था तभी बैंक के चैनल गेट के सामने से दो महिलाओं में से एक ने पीछे से उसके बैग की चेन खोलकर 1.50 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों महिलाएं ऑटो में बैठकर वहां से चली गईं। महेंद्र ने जब ऑफिस पहुंचकर बैग संभाला तो उसे घटना के बारे में पता चला। इसके बाद उसने घटना की सूचना कोटगेट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में दो संदिग्ध महिलाओं का हुलिया सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन