{"_id":"66b20f70f8734b259900aa4b","slug":"bikaner-news-thief-arrested-for-making-reels-with-stolen-bike-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: \"थारा पैसा, थारी गाड़ी\" गाने पर बनाई रील, अब पहुंचा सलाखों के पीछे, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: "थारा पैसा, थारी गाड़ी" गाने पर बनाई रील, अब पहुंचा सलाखों के पीछे, जानें मामला
Tue, 06 Aug 2024 05:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:26 PM IST
सार
पुलिस ने चोर को पकड़ कर अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। युवक ने खाजूवाला के सहू कटले के पीछे से ये मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसके बाद चोर बाइक लेकर बीकानेर आया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
"थारा पैसा, थारी गाड़ी" गाने पर रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। जैसे ही उसने अपनी रील सोशल मीडिया में अपलोड की वैसे ही पुलिस आ धमकी और पकड़ कर ले गई। मामला बीकानेर के खाजूवाला थाना इलाके का है।
विज्ञापन
दरअल युवक गाने पर जिस बाइक के साथ रील बना रहा था वो चोरी की बाइक थी। युवक चोरी की हुई बाइक के साथ रील बनाना भारी पड़ गया। जैसे ही बाइक चोर ने सोशल मीडिया पर अपनी रील को वालरल किया वैसै ही बाइक के असली मालिक ने ये रील देखकर अपनी बाइक पहचान ली। रील के बाद आरोपी को पुलिस ने चोर को चुराई बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। चोरी हुई बाइक के मालिक के एक दोस्त ने यह रील देखी और उसने गाड़ी मालिक को यह रील भेज दी। बाइक मालिक ने अपनी गाड़ी की पहचान कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चोर को पकड़ कर अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
थानाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया 30 जुलाई को खाजूवाला के सहू मार्केट से कपड़ा व्यापारी सतनाम की बाइक चोरी हुई थी। घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बाद हुलिए के आधार पर सतनाम ने एक अगस्त को चोरी की रिपोर्ट दी थी। इसके बाद सतनाम के किसी दोस्त ने सोशल मीडिया पर रील देखकर बाइक अपनी होने का दावा किया। इसके बाद पुलिस ने इंटेलिजेंस की मदद से खुदाबक्श उर्फ अली (24) वर्ष निवासी तावणियां कॉलोनी खाजूवाला को पकड़ा।
विज्ञापन
ट्रेडिंग सॉन्ग पर बनाई रील सतनाम ने बताया कि उनके दोस्त ने उन्हें 4 अगस्त को रील भेजी थी। इसमें नजर आ रही बाइक के नंबर उनकी बाइक से मैच नहीं कर रहे थे लेकिन, वह अपनी बाइक को अच्छे से पहचानते हैं। उन्होंने बताया- मामले को लेकर उन्होंने पुलिस को यह रील भी भेजी थी। इसके बाद पुलिस ने चोर के कब्जे से बाइक बरामद की। बाइक के चेचिस नंबर से मिलान किया तो यह सतनाम की ही थी।
खाजूवाला के सहू कटले के पीछे से ये मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसके बाद चोर बाइक लेकर बीकानेर आया। बीकानेर में बाइक की नंबर प्लेट हटा दी। कुछ पाट्र्स व नंबर प्लेट बदल दिए थे। जूनागढ़ के सामने सूरसागर के पास एक वीडियोरील बनाकर सोशल मीडिया पर डाली। इस पर सोशल मीडिया पर यह रील ट्रेंड होते ही आरोपी बाइक चोर पुलिस के शिकंजे में आ गया।