फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: There is a fight between two parties regarding seized land.

Bikaner News: कुर्क भूमि को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, नीलामी के बाद कब्जा लेने पहुंचे लोगों से मारपीट

Thu, 02 May 2024 07:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 02 May 2024 07:51 PM IST
सार

नीलामी के बाद जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे लोगों पर नाराज होकर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। मारपीट में 6 लोग घायल हुए हैं, गंभीर रूप से घायल गौरी शंकर विश्नोई को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Bikaner News: There is a fight between two parties regarding seized land.
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंक से कुर्कशुदा भूखंड को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घटना में 6 लोग घायल हुए हैं, गंभीर रूप से घायल गौरी शंकर विश्नोई को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। मामला मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऊन मंडी के पास एक विवादित भूखंड को लेकर दो पक्षों में लंबे अरसे से विवाद चल रहा था। हाल ही में एसबीआई ने उक्त विवादित भूखंड को कुर्क कर उसकी नीलामी कर दी थी। नीलामी के बाद जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे लोगों पर नाराज होकर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी श्रवन दास संत बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे हैं। यहां घायल गौरीशंकर विश्नोई के बयान लिए। इस मामले में मुक्ता प्रसाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
सीओ सिटी श्रवण दास संत ने बताया कि विवादित भूखंड की बैंक ने कुछ दिन पूर्व नीलामी की थी, जिसे गौरी शंकर बिश्नोई उसके साथियों ने खरीद लिया। आज गौरी शंकर उस भूखंड पर आया तो जसरासर निवासी आत्माराम जाट प्रधान प्रतिनिधि अपने साथ 10-12 अन्य लोगों के साथ आया, गौरीशंकर बिश्नोई पर लाठियों से हमला कर दिया। इस घटना में गौरीशंकर की दोनों टांगे और हाथ टूट गए तथा सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल घायल का पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed