{"_id":"672c942f3a449fc0c20d7856","slug":"bikaner-news-staff-s-delay-in-satellite-hospital-is-causing-problems-for-patients-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: सेटेलाइट अस्पताल में इलाज के लिए रोज हो रही हेल्थ-मैराथन, स्टाफ की लेटलतीफी मरीज पेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: सेटेलाइट अस्पताल में इलाज के लिए रोज हो रही हेल्थ-मैराथन, स्टाफ की लेटलतीफी मरीज पेशान
Thu, 07 Nov 2024 03:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:49 PM IST
सार
गंगाशहर स्थित सेटेलाइट अस्पताल में रोजाना सुबह मरीजों की भारी भीड़ अपने इलाज के लिए जमा होती है, लेकिन स्टाफ के देरी से पहुंचने के कारण मरीजों को घंटों कतार में इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल के बाहर भीड़ का नजारा किसी बड़े हादसे का अंदेशा देता है।
विज्ञापन
दरवाजा खुलते ही ओपीडी की तरफ भागे मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ये भीड़ मंदिर के कपाट खुलने के बाद अपने देवता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की नहीं, बल्कि ये भीड़ गंगा शहर स्थित सेटेलाइट अस्पताल के आगे जमा है। जैसे ही सेटेलाइट अस्पताल के दरवाजे खुले वैसे ही मरीजों की भीड़ ओपीडी में अपने नंबर की पर्ची कटवाने के लिए बेतहाशा दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
इस दौरान कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। ऐसा ही नजारा लगभग हर सुबह नजर आता है, लेकिन यहां के स्टाफ की लेटलतीफी ने मरीजों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा करने वाली सरकार में यह तस्वीरें हैरान करने वाली तो हैं हीं वहीं बीमार मरीजों को घंटों कतार में खड़े रहना पड़ता है।
विज्ञापन
हर दिन, सुबह से ही मरीज और उनके परिजन गंगा शहर सेटेलाइट के बाहर जमा होने लगते हैं, परंतु स्टाफ के देर से पहुंचने के कारण उनकी उम्मीदें टूटने लगती हैं। बुजुर्ग और महिलाएं, जिनके साथ छोटे बच्चे हैं, अक्सर सबसे अधिक परेशानी झेलते हैं। भीतर इंतजार कर रहे मरीजों की भीड़ को संभालना भी मुश्किल हो रहा है। भीड़ का दबाव बढ़ते ही कुछ लोग नाराज होकर लौट जाते हैं, जबकि कुछ लोग हताश होकर अपना नंबर आने का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएचसी में व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाना चाहिए, ताकि स्टाफ समय पर उपलब्ध हो और मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। बता दें कि सरकार ने बड़े अस्पतालों में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में सेटेलाइट अस्पताल खोलने का निर्णय लिया था लेकिन स्टाफ की लेट लतीफी के चलते सेटेलाइट अस्पताल के हालात भी बद से बदतरीन हो गए हैं।