{"_id":"66b4bfa8a2ba645a2204bd63","slug":"bikaner-news-rs-2-5-lakh-stolen-from-bjp-leader-petrol-pump-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: बीजेपी नेता के पेट्रोल पंप से ढाई लाख रुपये चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: बीजेपी नेता के पेट्रोल पंप से ढाई लाख रुपये चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 08 Aug 2024 06:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:23 PM IST
सार
राजस्थान में बीकानेर के गजनेर रोड स्थित पेट्रोल पंप से युवक करीब ढाई लाख रुपये चोरी कर ले गया। बीजेपी नेता दीपक पारीक के इस पेट्रोल पंप से चोरी करता युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के नया शहर थाना इलाके में एक पेट्रोल पंप के ऑफिस से दिनदहाड़े लाखों रुपये चुरा ले जाने का मामला सामने आया है। चोरी की यह घटना पेट्रोल पंप ऑफिस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गजनेर रोड पर पंडित धर्म कांटे के पास बीजेपी नेता दीपक पारीक के पेट्रोल पंप पर बुधवार शाम हुई चोरी की इस घटना में अज्ञात चोर पंप पर बने केबिन में घुस कर गल्ले से ढाई लाख नकदी पार कर ले गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों में हड़कंप सा मच गया।
विज्ञापन
इस दौरान जब केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तो उसमें अज्ञात युवक गल्ले से नकदी पार करते हुए दिखाई दिया। घटना को लेकर पंप के सेल्समैन की ओर से नया शहर थाने में दर्ज हुई एफआईआर के बाद थाना पुलिस की टीम चोर की तलाश में जुट गई। पुलिस ने इस मामलें में एक युवक को हिरासत में लिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन