{"_id":"664dd0b995a18828ae0d0593","slug":"bikaner-news-protest-committee-s-demonstration-regarding-the-under-construction-wall-of-opd-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: ओपीडी की निर्माणाधीन दीवार को लेकर संघर्ष समिति का प्रदर्शन, टायर जलाकर आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: ओपीडी की निर्माणाधीन दीवार को लेकर संघर्ष समिति का प्रदर्शन, टायर जलाकर आंदोलन की दी चेतावनी
Wed, 22 May 2024 04:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 22 May 2024 04:32 PM IST
सार
विवादित दीवार के चलते लोगों ओपीडी में जाने के लिए कई किलोमीटर तक घूमकर जाना पड़ता है। बीच में गेट की मांग को लेकर संघर्ष समिति लगातार प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
टायर जलाकर प्रदर्शन करते संघर्ष समिति के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीबीएम बचाओ संघर्ष समिति ने बुधवार को सड़क पर टायर जलाकर पीबीएम अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस सचिव मनोज चौधरी ने बताया की पीबीएम अस्पताल की 16 नंबर ओपीडी के बाहर अस्पताल प्रशासन दीवार का निर्माण करवा रहा है। ऐसे में लोगों को ओपीडी में जाने के लिए कई किलोमीटर तक घूमकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
समिति लंबे समय से अस्पताल प्रशासन से यहां पर एक गेट रखने की मांग कर रही है। शहर कांग्रेस सचिव मनोज चौधरी ने आरोप लगाया कि पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ.पीके सैनी और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी अपनी हठधर्मिता और कमीशन के लिए आम जनता को परेशान कर रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी होने के साथ-साथ सड़क पर ठेला लगाकर आजीविका कमाने वालों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
यदि समय रहते अस्पताल प्रशासन सुनवाई नहीं करता है तो फिर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मेडिकल कॉलेज से लेकर आंबेडकर सर्किल तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन