फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Private school operators protested regarding their demands

Bikaner News: मांगों को लेकर निजी स्कूल संचालकों ने किया विरोध प्रदर्शन, शिक्षा निदेशालय तक निकाला पैदल मार्च

Mon, 11 Mar 2024 08:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 11 Mar 2024 08:08 PM IST
सार

निजी स्कूलों के नियमित निरीक्षण आदेश को वापस लेने को लेकर निजी स्कूल संचालकों ने अपना विरोध जताया। इस दौरान लोगों ने पैदल मार्च निकला और शिक्षा निदेशालय के आगे नारेबाजी की।

विज्ञापन
Bikaner News: Private school operators protested regarding their demands
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते निजी स्कूल संचालक। - फोटो : अमर उलाला

विस्तार

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक की ओर से 21 फरवरी को जारी किए गए राज्य के निजी स्कूलों के नियमित निरीक्षण आदेश को वापस लेने को लेकर निजी स्कूल संचालकों ने जिला कलेक्ट्रेट से शिक्षा निदेशालय तक पैदल मार्च निकाला। शिक्षा निदेशालय पहुंचे निजी स्कूल संचालकों ने शिक्षा निदेशालय के आगे नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। 

विज्ञापन


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू ने बताया कि 21 फरवरी के आदेश को प्रतिहारित करवाने, आरटीई में पढ़ने वाले विद्यार्थी की यूनिट कॉस्ट 31 अगस्त 2012 से पूर्व मान्यता प्राप्त विद्यालयों को मान्यता संबंधी शर्तों में शिथिलता प्रदान की गई है।
विज्ञापन


पूर्व में मान्यता प्राप्त विद्यालय वर्तमान मापदंडों की पूर्ति नहीं कर रहे हैं। ऐसे में वर्तमान मापदंडों के तहत विद्यालय संचालन वाले बिंदु को जांच में शामिल बिंदु से हटाने के संबंध में शिक्षा निदेशक को ज्ञापन दिया गया था। समाधान अभी तक नहीं हुआ है। पुस्तकों के लिए दी जाने वाली दर को संशोधित करने, आरटीई के प्रवेश हेतु जारी किए जाने वाले टाइम फ्रेम में भुगतान की तिथि अंकित करने आदि मांगों को लेकर निजी स्कूल संचालक संघर्षरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से स्कूल संचालकों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि अगर सरकार हमारी मांगों पर जल्द ही विचार नहीं किया तो आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed