फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Pickup driver brutally beaten up after being mistaken for a thief

Bikaner News: चोर समझकर पिकअप चालक बेरहमी से पीटा, गाड़ी में रखी बाइक को लेकर लोगों को हुआ शक, पुलिस ने बचाया

Fri, 11 Oct 2024 06:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 11 Oct 2024 06:13 PM IST
सार

चोरी के शक में लोगों ने युवक को बुरी तरह पीट दिया। किसी ने ये नहीं सोचा कि आखिर चोरी हुई भी थी या नहीं। मारपीट में युवक बुरी तरह घायल हो गया।

विज्ञापन
Bikaner News: Pickup driver brutally beaten up after being mistaken for a thief
पिकअप चालक की पिटाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के नया शहर थाना इलाके के बारह गुवाड़ की छंगाणी गली में उस वक्त हंगामा मच गया, जब कुछ लोगों ने एक युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे बीच बाजार धर दबोचा। मामला यहीं नहीं रुका, लोगों ने गुस्से में आकर युवक की जमकर धुनाई कर दी, मानो कानून उनके हाथ में हो।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक शहर की तंग गलियों में पिकअप लेकर घुस गया। युवक ने तंग गलियों में पिकअप की टक्कर से घरों के आगे बनी चौकियों को नुकसान पहुंचा, जिससे गुस्साए लोगों ने उसे रोका और पूछताछ की। उसकी पिकअप में एक बाइक भी रखी हुई थी। बाइक के बारे में पूछने पर युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर लोगों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। 
विज्ञापन


फिर क्या था, लात-घूंसे चलने लगे और युवक की हालत बुरी हो गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवक को बुरी तरह पीट दिया। किसी ने ये नहीं सोचा कि आखिर चोरी हुई भी थी या नहीं। इस दौरान युवक के साथ लोगों ने बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में युवक बुरी तरह घायल हो गया। वक्त रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में लिया और उसे अस्पताल पहुंचाया। देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed