फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Pak's nefarious activities continue, Pakistani balloon found in field, security agencies alert

Bikaner News : पाक की नापाक हरकतें जारी, खेत में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Mon, 04 Nov 2024 04:54 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 04 Nov 2024 04:54 PM IST
सार

जिले के खाजूवाला में सीमा क्षेत्र के एक खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बीएसएफ ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया है। इससे पहले भी पाकिस्तान की तरफ से इस तरह के गुब्बारे सीमा क्षेत्र में आने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Bikaner News: Pak's nefarious activities continue, Pakistani balloon found in field, security agencies alert
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा पार से पाकिस्तान की नापाक हरकतें लगातार जारी हैं। बीकानेर के खाजूवाला में भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में काम कर रहे किसान ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस और बीएसएफ ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में पहले भी कई बार इस तरह के गुब्बारे आने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन


सीमा क्षेत्र के नजदीक खाजूवाला के 17 केवायडी के एक खेत में किसान को यह गुब्बारा दिखाई दिया। इसके बाद किसान ने गांव के सरपंच प्रतिनिधि को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस और BSF के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुब्बारे को अपने कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि अब इस गुब्बारे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जहाज की आकृति में बने इस गुब्बारे पर उर्दू भाषा में पाकिस्तान लिखा हुआ है। सफेद और हरे रंग के इस गुब्बारे पर अंग्रेजी में PIA लिखा हुआ है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस गुब्बारे में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है लेकिन पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से इस क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से हेरोइन तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कोई चांस नहीं लेना चाहतीं और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस और BSF के अधिकारियों ने ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने को कहा है। इसके साथ-साथ आसपास के इलाकों में पूछताछ भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed