फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Painful death of uncle and nephew due to electric shock

Bikaner News: करंट की चपेट आने से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, कृषि कार्य करते समय हुआ हादसा

Sat, 11 May 2024 06:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 11 May 2024 06:35 PM IST
सार

खेत में काम करने के दौरान अचानक पॉवर चालू हो जाने से दोनों करंट की चपेट में आ गए। दोनों बुरी तरह से झुलस गए। लोग उनको अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Bikaner News: Painful death of uncle and nephew due to electric shock
करंट से मौत। - फोटो : istock

विस्तार

जिले के छतरगढ़ थाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छतरगढ़ थाना इलाके के आरडी 650 में अपने खेत में कृषि कार्य करने के दौरान यह हादसा हुआ। इस हादसे में 40 वर्षीय टीकूराम मेघवाल पुत्र घडसीराम और 28 वर्षीय लेखराम मेघवाल पुत्र मूलाराम की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह दोनों अपने खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित थी अचानक पॉवर चालू हो जाने से दोनों को करंट लगा, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। फिलहाल दोनों के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed