{"_id":"65edc9b242da5f89ca0fb826","slug":"bikaner-news-one-dead-in-head-on-collision-between-truck-and-bolero-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, हादसे में एक की मौत, 12 लोग घायल, चार की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, हादसे में एक की मौत, 12 लोग घायल, चार की हालत नाजुक
Mon, 11 Mar 2024 08:37 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 11 Mar 2024 08:37 AM IST
सार
बोलेरो में सवार सभी लोग मुकाम में दर्शन कर कोलायत से स्नान कर बज्जू के गोडू जा रहे थे। आमने-सामने की इस टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
बोलेरो के परखच्चे उड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलायत के सांखला फांटे के पास रविवार को ट्रेलर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। वहीं चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसा कोलायत के सांखला फांटे के पास हुआ है। बोलेरो में सवार सभी लोग मुकाम में दर्शन कर कोलायत से स्नान कर बज्जू के गोडू जा रहे थे। आमने-सामने की इस टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में घायल लोगों को कोलायत के सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल इस हादसे में घायल लोगों का पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। यहां चार घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
ये हुए घायल
निरमा पत्नी लक्ष्मण, खीवणी पत्नी रामस्वरूप, रचना पत्नी रिछपाल रवीना पुत्री रिछपाल माया पुत्री रामस्वरूप सुनील पुत्र अमरचंद प्रिंस पुत्र लक्ष्मण लक्ष्मण पुत्र रामस्वरूप प्रेम पुत्र रामस्वरूप इस हादसे में घायल हुए हैं।
विज्ञापन