{"_id":"6627e6ba631f653fbe09db99","slug":"bikaner-news-newborn-baby-found-in-garbage-heap-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: कचरे के ढेर में मिला नवजात शिशु, पुलिस की सजगता से बची मासूम की जान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: कचरे के ढेर में मिला नवजात शिशु, पुलिस की सजगता से बची मासूम की जान, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 23 Apr 2024 10:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:20 PM IST
सार
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के पीडियाट्रिक सेंटर में बच्चे का इलाज चल रहा है। थानाधिकारी सुमन शेखावत की सजगता से मासूम की जान बच गई।
विज्ञापन
मासूम लेकर अस्पताल पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के देशनोक थाना इलाके में एक नवजात की पुलिस की सजगता के चलते जान बच गई। कोई निर्मोही मासूम को कट्टे में डालकर पलाना गांव की रोही में फेंककर चला गया। मासूम के रोने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना देशनोक पुलिस को दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही देशनोक थाना अधिकारी सुमन शेखावत मौके पर पहुंचीं और बच्चे को अपने कब्जे में लेकर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के पीडियाट्रिक सेंटर पहुंचीं। वहां मासूम का इलाज जारी है। गनीमत ये रही कि थानाधिकारी सुमन शेखावत की सजगता से मासूम की जान बच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देशनोक पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना इलाके के पलाना की रोही में एक मासूम कट्टे में लिपटा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने नवजात बच्चे को कट्टे से बाहर निकालकर सीधे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रसव के तुरंत बाद इस बच्चे को कचरे में फेंक दिया गया है। यही कारण है कि बच्चे की नाल भी नहीं काटी थी। फिलहाल देशनोक पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है कि आखिर नवजात को यहां इस हालात में कौन छोड़ गया।