फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Negligence of the electricity company took the life of one, family members sat on strike

Bikaner News: बिजली कंपनी की लापरवाही ने ली एक की जान, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिजन धरने पर बैठे

Sat, 06 Jul 2024 03:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 03:38 PM IST
सार

कल देर शाम हुई बारिश में जिले के भीनासर में करंट से झुलसने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने घर के बाहर बैठा था तभी अचानक ढीला पड़ा बिजली का तार उस पर आ गिरा, जिससे करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bikaner News: Negligence of the electricity company took the life of one, family members sat on strike
धरने पर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली कंपनी बीकेईसीएल की लापरवाही के चलते चार मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। दरअसल कल देर शाम को हुई बारिश के दौरान गंगाशहर थाना इलाके के भीनासर में करंट से झुलसने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सत्यनारायण रेगर अपने घर के बाहर बैठा था तभी बिजली का ढीला पड़ा  तार उसके ऊपर आ गिरा और वह करंट की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


सत्यनारायण की मौत के बाद परिजन 50 लाख के मुआवजे, मृतक की पत्नी को नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। परिजनों का आरोप है कि बिजली कंपनी की लापरवाही से यह हादसा हुआ। मृतक के चार छोटे बच्चे हैं और वह घर में अकेला कमाने वाला था। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे धरने पर बैठे रहेंगे। फिलहाल प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और परिजनों से समझाइश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed