{"_id":"664435f41e0835c0ed0b7517","slug":"bikaner-news-moving-bus-became-a-ball-of-fire-fire-started-due-to-short-circuit-passengers-evacuated-safely-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: आग का गोला बनी चलती बस, शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: आग का गोला बनी चलती बस, शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला
Wed, 15 May 2024 09:42 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 15 May 2024 09:42 AM IST
सार
बीकानेर के कोडमदेसर के पास एक निजी बस में अचानक लगी आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में बैठे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के नाल थाना इलाके में एक बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक लगी आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई। बीकानेर से डेली तलाई जा रही निजी बस के इंजन में कोडमदेसर के पास अचानक आग लग गई, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गनीमत रही कि आग लगने से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई और बस में बैठे यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। आग लगने के बाद स्थानीय लागों ने अपने स्तर पर ही आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। बाद में अग्निशमन सेवा की टीम व नाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग इतनी भयावह थी कि बस का पूरा हिस्सा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन