{"_id":"6723381a22acb361080af825","slug":"bikaner-news-more-than-12-injured-as-bus-overturns-on-indira-gandhi-canal-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: इंदिरा गांधी नहर पर वाहन पलटने से 12 से अधिक यात्री घायल, पूगल से चौहटन जा रही थी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: इंदिरा गांधी नहर पर वाहन पलटने से 12 से अधिक यात्री घायल, पूगल से चौहटन जा रही थी बस
Thu, 31 Oct 2024 01:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:26 PM IST
सार
घायलों को तुरंत बज्जू सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुछ यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, उनका प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीकानेर के मुख्य अस्पताल में रेफर किया गया है। हादसे की वजह चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
घायलों को लाया गया अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के बज्जू क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर की 95 आरडी पर बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब 10:30 बजे, एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। यह बस पूगल से बाड़मेर के चौहटन जा रही थी।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत बज्जू सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुछ यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, उनका प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीकानेर के मुख्य अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे में रामजी पुत्र पतराम चौहटन, पुष्पा पत्नी लखासिंह पूगल, मिठुराम पुत्र पदमाराम बाड़मेर, सविता पत्नी गोपाल बाड़मेर, पदमादेवी पत्नी खेताराम, ललित पुत्र हरचन्दराम, हरचंदराम पुत्र भगवानाराम, सुशील पुत्र कालाराम, मुल्तानाराम पुत्र सालूराम, चांदनी देवी पत्नी कालाराम, नाथू सिंह पुत्र गुमान सिंह, कवदान पुत्र रूपदान, कानाराम पुत्र हीराराम, इंदर सिंह पुत्र सरदार सिंह, घायल हुए। हादसे की सूचना पर मौके पर रणजीतपुरा और बज्जू पुलिस पहुंची। बस में बैठी सवारियों ने ड्राइवर पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन