फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Medical student accuses landlord of assault, dispute over advance rent

Bikaner News: मेडिकल छात्र ने मकान मालिक पर लगाया मारपीट का आरोप, अग्रिम किराए को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 06 May 2024 09:02 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 06 May 2024 09:02 AM IST
सार

अग्रिम किराए की राशि को लेकर हुए विवाद में मकान मालिक ने मेडिकल छात्र के साथ कल देर रात मारपीट की। मारपीट के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
Bikaner News: Medical student accuses landlord of assault, dispute over advance rent
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में किराए पर रह रहे मेडिकल कॉलेज के एक छात्र के साथ कल देर रात उसके मकान मालिक ने अग्रिम किराए की राशि को लेकर मारपीट की। घायल छात्र को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र लूणकरणसर निवासी रोहन मेघवाल पवनपुरी में बीकानेर नर्सिंग होम के पीछे वीर सावरकर पार्क के पास किराए के मकान में रहता था। मकान मालिक ने उससे मकान खाली करवा लिया था। रविवार को वह वापस मकान पर गया, जहां अग्रिम किराए की बात को लेकर मकान मालिक और छात्र की आपस में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


छात्र का आरोप है कि मकान मालिक ने उसके साथ मारपीट की। साथी छात्र के साथ हुई मारपीट की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र और कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान  रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत यादव ने मेडिकल कॉलेज छात्र के साथ हुई मारपीट की घटना पर आक्रोश जताते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी ट्रॉमा सेंटर में मरीज के परिजनों ने घायल के इलाज को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स के साथ धक्का-मुक्की की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed