फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Medical Minister gave instructions to take special precautions regarding monkeypox

Bikaner News: मंकीपॉक्स को लेकर सरकार अलर्ट, चिकित्सा मंत्री ने दिए विशेष एहतियात बरतने के निर्देश

Tue, 10 Sep 2024 07:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 10 Sep 2024 07:43 PM IST
सार

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बीकानेर में कहा कि मंकीपॉक्स को लेकर राज्य सरकार अलर्ट पर है। केंद्र की एडवाइजरी के बाद विदेश से आने वाले नागरिकों के लिए विशेष एहतियात के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Bikaner News: Medical Minister gave instructions to take special precautions regarding monkeypox
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिकित्सा मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने मंगलवार को बीकानेर दौरे पर रहे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है। 

विज्ञापन


मंकीपॉक्स को लेकर केंद्र सरकार के एडवाइजरी जारी करने के बाद राज्य सरकार भी सावधानी बरत रही है। स्वास्थ्य विभाग ने भी विदेश से आने वाले नागरिकों के लिए विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी सावधानी के तौर पर कुछ उपाय किए जा रहे हैं। राज्य के सभी एयरपोर्ट पर हेल्थ चेकअप किया जा रहा है।
विज्ञापन


भारत में मिले केस
अफ्रीका महाद्वीप के देशों समेत एशियाई देशों में फैल रहे मंकी पॉक्स वायरस के केस को देखते हुए केन्द्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। भारत में भी मंकीपॉक्स के कुछ मामले सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed