{"_id":"662dc2d4b33fc948580d50d9","slug":"bikaner-news-knife-incident-at-some-distance-from-kotwali-police-station-two-youths-injured-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: कोतवाली थाने से कुछ दूरी पर चाकूबाजी की घटना, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: कोतवाली थाने से कुछ दूरी पर चाकूबाजी की घटना, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
Sun, 28 Apr 2024 09:00 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 28 Apr 2024 09:00 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में पैसे के लेन-देन का विवाद चल रहा था। हमले में घायल युवकों ने नामजद आरोपियों पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर जिले की कोतवाली थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई चाकूबाजी की घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुरिया हवेली के पास पैसे की लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने ऋषभ गोस्वामी और सलमान पर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी की इस घटना में ऋषभ गोस्वामी पुत्र मनोज गोस्वामी पर चाकू के कई वार किए गए, जबकि सलमान गौरी को हल्की चोट आई है। घटना में घायल दोनों युवकों का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। हमले में घायल ऋषभ ने आशीष मंगलाव, गोपी किशन मंगलाव, शेरू रंगरेज पर उस पर हमला करने का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक कोतवाली थाने में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन