फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: India-US joint military exercise begins in Mahajan Range

Bikaner News: भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास महाजन रेंज में शुरू, वैश्विक सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण

Mon, 09 Sep 2024 05:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 09 Sep 2024 05:05 PM IST
सार

भारत और अमेरिका की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास 'युद्ध अभ्यास-2023' सोमवार से महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, राजस्थान में शुरू हुआ। 22 सितंबर तक चलने वाले इस 20वें संस्करण में दोनों देशों के 600-600 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
Bikaner News: India-US joint military exercise begins in Mahajan Range
भारत और अमेरिका की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-अमेरिका सैनिकों का संयुक्त युद्धाभ्यास सोमवार से महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ। दोनों देशों की सेनाओं के बीच युद्धाभ्यास का यह 20वां संस्करण हैं। 22 सितंबर तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास को वैश्विक सुरक्षा और दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों के चलते महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन


संयुक्त युद्धाभ्यास के 20वें संस्करण में संयुक्त राज्य अमेरिका की 11वीं एअरबोर्न डिवीजन की 1-24 बटालियन और भारत की सेना की राजपूत रेजीमेंट्स की 9वीं बटालियन शामिल है। दोनों देशों के 600-600 सैनिक इस संयुक्त युद्धाभ्यास में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। संयुक्त युद्धाभ्यास के उद्घाटन समारोह में यूएस आर्मी की 11 एअरबोर्न डिवीजन के डिप्टी कमांडर ब्रिगेडियर जनरल थॉमस बर्क तथा भारतीय सेना की 15 इन्फ्रेन्ट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर प्रयोग सुब्बा ने इस संयुक्तयुद्धाभ्यास को वैश्विक शांति और दोनों देशों की सेनाओं के लिए बेहतर बताया। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संयुक्त युद्धाभ्यास के दौरान एक-दूसरे के युद्ध कौशल, सामरिक नीति, हथियार प्रणाली और संस्कृति से परिचित होंगे। युद्धाभ्यास का यह संस्करण सैन्य शक्ति और उपकरणों के संदर्भ में संयुक्त अभ्यास के दायरे और जटिलता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता राजस्थान कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि इस संयुक्त युद्धाभ्यास में अमेरिका का हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम, दोनों देशों के अत्याधुनिक हथियार और बख्तरबंद वाहन, युद्धक हेलीकॉप्टर अपाचे, चिनूक आदि उपकरणों का उपयोग किया जाएगा।


युद्धाभ्यास के दौरान किए जाने वाले सामरिक अभ्यासों में आतंकवादी कार्रवाई के लिए संयुक्त प्रतिक्रिया, संयुक्त योजना और संयुक्त क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास शामिल हैं, जो वास्तविक दुनिया के आतंकवाद विरोधी अभियानों का अनुकरण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed