फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Hundreds of fish died in Kodamdesar pond expert team started investigation

Bikaner News: कोडमदेसर तालाब में सैकड़ों मछलियां मरी, एक्सपर्ट की टीम ने जांच की शुरू

Fri, 28 Jun 2024 08:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 28 Jun 2024 08:20 PM IST
सार

विशेषज्ञों की मानें तो भारी संख्या में मछलियों की मौत की वजह भीषण गर्मी है। गर्मी की वजह से झील का पानी सूखकर बहुत कम रह गया। ऐसे में जो पानी बचा वह तापमान ज्यादा होने से पानी गर्म हो रहा है जिसकी वजह से मछलियां मर गई।

विज्ञापन

विस्तार

बीकानेर जिले के गजनेर थाना इलाके में कोडमदेसर तालाब में भारी तादाद में मछलियां मरने का मामला सामने आया है। घटना की जांच करने प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। इसके साथ ही मत्स्य विभाग की टीम को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन


घटना कोडमदेसर तालाब की है। यह स्थान भैरवनाथ मंदिर के लिए विख्यात है। यहां पिछले तीन-चार दिनों से मछलियां मरने का क्रम दिख रहा था। ऐसे में प्रशासन को सूचना दी तो आज टीमें मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पानी कमी, गर्मी ज्यादा
विशेषज्ञों की मानें तो भारी संख्या में मछलियों की मौत की वजह भीषण गर्मी को माना जा रहा है। गर्मी की वजह से झील का पानी सूखकर बहुत कम रह गया। ऐसे में जो पानी बचा वह तापमान ज्यादा होने से पानी गर्म हो रहा है जिसकी वजह से मछलियां मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके में दूर तक फैली बदबू
भारी संख्या में मछलियों के मरने से वजह से  दूर तक दुर्गंध फैल रही है। जिसकी वजह से आसपास रहने वालों का रहना दूभर हो गया है। विशेषज्ञों की टीम ने मृत मछलियों को गढ्डा खोदकर दफनाने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed