फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News House set on fire due to rivalry accused of stealing valuables

Bikaner News: रंजिश के चलते मकान में लगाई आग, कीमती सामान चोरी करने का आरोप, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Wed, 31 Jan 2024 10:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 31 Jan 2024 10:20 PM IST
सार

Bikaner News: बीकानेर में रंजिश के चलते एक मकान में आग लगाई गई है। साथ ही आग लगाने वाले के ऊपर घर में से कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Bikaner News House set on fire due to rivalry accused of stealing valuables
सीसीटीवी में कैद घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर के जय नारायण व्यास कॉलोनी में निवासी एक व्यक्ति जयपुर में अपने बेटों से मिलने के लिए गया। पीछे कुछ लोगों ने घर में घुसकर मकान को आग लगा दी, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


पड़ोसियों से घर में आगजनी की सूचना मिलने पर परिवादी बीकानेर आया और अपने ही रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आस-पड़ोस वालों को प्रथम दृष्टया यह मामला सामान्य आगजनी का दिखाई दिया। लेकिन जब घर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखा तो सभी के होश फाख्ता हो गए। घर में लगे सीसीटीवी में आगजनी से ठीक पहले एक व्यक्ति कंबल ओढ़े मकान में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। उस व्यक्ति के हाथ में एक लंबा सरिया और थैला नजर आ रहा है। वह व्यक्ति मकान के मुख्य दरवाजे को तोड़कर घर में घुसते हुए दिखाई दे रहा है। पांच-दस मिनट में बाहर की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


परिवादी सुरेश ने बताया कि उसके पुत्र निशांत का प्रवीन मोहन मित्तल की पुत्री सुहानी मित्तल से शादी हुई थी। उसके बाद से दोनों परिवार में अनबन चल रही है। परिवादी सुरेश कुमार ने रिपोर्ट लिखवाई है कि प्रवीण मोहन मित्तल उसकी पत्नी सोभना मित्तल, पुत्र ऋषभ मित्तल, पुत्री सुहानी मित्तल ने 30 जनवरी को षड्यंत्र पूर्वक परिवादी के मकान में आग लगाकर नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed