Bikaner News: बस स्टैंड में घेरकर हिस्ट्रीशीटर राणा की हत्या, मरने से पहले लिया विधायक का नाम, कही ये बात
गुरुवार रात श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर कुलजीत उर्फ राणा की जानलेवा हमले के बाद मौत हो गई। कुलदीप अपने दोस्त को बस स्टैंड पर छोड़ने गया था, जहां हमलावरों ने उसे घेरकर लोहे की रॉड से मारपीट की और उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। गंभीर हालत में बीकानेर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हिस्ट्रीशीटर कुलजीत उर्फ राणा पर हुए जानलेवा हमले के बाद उसकी मौत हो गई। कुलदीप अपने दोस्त को बस स्टैंड के पास पीजी छोड़ने गया था, जहां अचानक कुछ युवकों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके मुंह में पिस्तौल ठूंसकर बुरी तरह पिटाई की और लोहे की रॉड से उसके दोनों हाथ और पैर तोड़ दिए।
गंभीर हालत में उसे बीकानेर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मरने से पहले दिए अंतिम बयान में कुलदीप ने श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहानी और उनके समर्थकों पर हमले और हत्या का आरोप लगाया है।
कुलदीप के भाई ने भी विधायक जयदीप बिहाणी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं, पुलिस का मानना है कि यह हमला दो गुटों की आपसी रंजिश का नतीजा है। पहले भी इन गुटों के बीच विवाद और क्रॉस मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पीड़ित के भाई ने पुलिस को हमलावरों के नाम भी बताए हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को लेकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.