फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News Governor Haribhau Bagde reached Indo-Pak border inspected BSF Sanchu post

Bikaner News: भारत-पाक बॉर्डर पर पहुंचे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, बीएसएफ की सांचू पोस्ट का किया निरीक्षण

Wed, 28 Aug 2024 08:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 08:14 PM IST
सार

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने बुधवार को बीकानेर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ की सांचू पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यपाल ने बीएसएफ के जवानों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की।

विज्ञापन
Bikaner News Governor Haribhau Bagde reached Indo-Pak border inspected BSF Sanchu post
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सांचू पोस्ट का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने बुधवार को बीकानेर जिला मुख्यालय से लगभग 180 किलोमीटर दूर भारत-पाक अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल की सांचू पोस्ट का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने यहां बीएसएफ के जवानों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की।

विज्ञापन


जवानों से संवाद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बीएसएफ के जवान सीमा प्रहरी के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। इनके बीच उपस्थित होना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जवानों के राष्ट्र के प्रति प्रेम और देश की सीमाओं पर मुस्तैदी से तैनात रहने के हौसले को प्रणाम करता हूं। उन्होंने सांचू चौकी को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यहां तैनात सैनिक, राष्ट्र की धरोहर हैं। ये जवान विपरीत परिस्थितियों में देश की आंतरिक और बाहरी सीमाओं की सुरक्षा करते हैं, जिसकी बदौलत आम आदमी चैन की नींद सो पाते हैं। उन्होंने यहां तैनात विभिन्न राज्यों के जवानों से बातचीत की और उन्हें फल भेंट किए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीमांत क्षेत्र के लोगों को मिले सभी आधारभूत सुविधाएं
राज्यपाल ने यहां आंतरिक सुरक्षा संबंधी बैठक ली। उन्होंने कहा कि पुलिस, बीएसएफ, सेना और सीआईडी सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां पूर्ण सतर्कता से कार्य करें और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक बिंदु पर नजर रखें। उन्होंने सीमांत क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और सीमांत क्षेत्र में आसूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सभी आधारभूत सुविधाएं मिलें, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी पूर्ण गंभीरता रखें। राज्यपाल ने कहा कि यहां रहने वाले लोगों को केंद्र और राज्य प्रवर्तित योजनाओं का लाभ दिया जाए और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मतदान का अधिकार भी मिले। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र में रहने वाले लोगों के मन में देश के प्रति सम्मान के भाव जगाएं। साथ ही नागरिकों में सेना के प्रति भी आदर भाव हो। 



राज्यपाल ने किया सीमांत क्षेत्र का अवलोकन
इससे पहले राज्यपाल ने सांचू चौकी में सांचू माता मंदिर के दर्शन किए। पर्यटन की दृष्टि से यहां विकसित किए गए म्यूजियम का अवलोकन किया। आमजन के अवलोकनार्थ रखे गए हथियार और विभिन्न तस्वीरों को देखा और कहा कि आमजन तक सीमा सुरक्षा बल के स्वर्णिम इतिहास और गौरवमयी वर्तमान को पहुंचाने की दृष्टि से यह म्यूजियम बेहद उपयोगी है।



उन्होंने यहां ऑडियो विजुअल हॉल में बीएसएफ के इतिहास और उपलब्धियों से जुड़ी लघु फिल्म देखी और केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार का अवलोकन किया। इस दौरान सीमाजन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया। राज्यपाल ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा। राज्यपाल बागड़े ने सीमांत क्षेत्र का दौरा किया तथा शांति एवं सुरक्षा प्रबंधन को देखा। इस दौरान बीएसएफ के आईजी एमएल गर्ग, संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed