{"_id":"66fbfc47dbce9ad3f900b7a0","slug":"bikaner-news-four-people-of-the-same-family-consumed-poison-three-died-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज ने ले ली जान: पहले खुद खाई, फिर पत्नी और दो बच्चों को खिला दी चूहे मारने वाली दवा, तीन की मौत, बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज ने ले ली जान: पहले खुद खाई, फिर पत्नी और दो बच्चों को खिला दी चूहे मारने वाली दवा, तीन की मौत, बेटा गंभीर
Tue, 01 Oct 2024 07:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 01 Oct 2024 07:13 PM IST
सार
पति-पत्नी ने बच्चों के साथ इस प्रकार का खौफनाक कदम क्यों उठाया इसे लेकर मृतक राहुल ने तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्ज में डूबे परिवार के मुखिया ने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों को चूहे मारने वाली दवा दे दी। दिल दहला देने वाली यह घटना जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में हुई है। घटना में एक साथ तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चा अभी भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जय नारायण व्यास कॉलोनी मूर्ति सर्किल 5 सी 42 में एक ही परिवार के चार जनों ने विषाक्त पदार्थ पी लिया। इनमें से तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों की पहचान राहुल मारू, रुचि मारू, अराध्या मारू के रूप में हुई, जबकि 15 वर्षीय चैतन्य गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। ये किराए के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
जानाकरी के अनुसार राहुल मेडिकल होलसेल की दुकान करता था। उसने लोन लिया हुआ था। इसी बीच उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ी और वह कर्जे में डूबता चला गया। प्रथम दृष्टया उसने आर्थिक तंगी के चलते उसने यह कदम उठाया है। घटना की सूचना मिलने पर रेंज आईजी ओमप्रकाश, एसपी कावेन्द्र सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा, जेएनवीसी थानाधिकारी सुरेश पचार टीम के साथ पहुंचे हैं। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। पति-पत्नी ने बच्चों के साथ इस प्रकार का खौफनाक कदम क्यों उठाया इसे लेकर मृतक राहुल ने तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
विज्ञापन
बेटे ने बताया- रात को पापा ने दवा दी थी
हॉस्पिटल में भर्ती बेटे चैतन्य ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात 10 बजे पापा ने सभी को दवा दी थी। मैंने भी यह दवा ली थी, लेकिन रात को पढ़ते समय मुझे उल्टी हो गई। फिर नींद आ गई। सुबह 10 बजे मेरी आंख खुली तो मम्मी-पापा और बहन बेड पर पड़े थे। उनके मुंह से खून आ रहा था। मैने अपने रिश्तेदारों को फोन कर सूचना दी। बहरहाल कर्ज में डूबे परिवार की दर्दनाक कहानी को लेकर हर कोई हैरत में हैं।