फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News Fire broke out in a cardboard factory located in Khara area

Bikaner News: खारा एरिया में स्थित गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, दो अन्य फैक्ट्रियां चपटे में आई, लाखों का नुकसान

Sun, 06 Aug 2023 10:04 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 06 Aug 2023 10:04 AM IST
सार

Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित खारा औद्योगिक एरिया के गत्ता फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। आग काफी भयंकर थी, इसमें लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Bikaner News Fire broke out in a cardboard factory located in Khara area
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर के खारा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटों को दूर से ही देखा जा सकता था। आग की  लपटों ने पास स्थित एक दाल मिल सहित एक अन्य फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


आग की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की सात दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची जामसर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्रियों में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे जामसर एसएचओ इन्द्र कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। फिलहाल आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन




आग लगने के बाद आसपास के इलाके को खाली करवाया है। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आग शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है। आग की इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed