फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Family members sit on dharna in protest against the murder of a youth in a land dispute

Bikaner News: जमीन विवाद में युवक की हत्या, गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के आगे परिजनों ने दिया धरना

Sat, 05 Oct 2024 02:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 05 Oct 2024 02:46 PM IST
सार

बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर छोटी ढाणी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़े में एक युवक की धारदार हथियारों से हत्या हो गई। हमले में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Bikaner News: Family members sit on dharna in protest against the murder of a youth in a land dispute
धरने पर बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर छोटी ढाणी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार को झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक पर दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस हमले में घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बीच-बचाव कर रहे दो युवकों के गंभीर चोटें आई हैं। हत्या के बाद मामले को लेकर युवक के परिजन व ग्रामीण सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


दरअसल बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर छोटी ढाणी में दो पक्षों में कृषि भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर दोनों पक्षों का समझौता करवाने के लिए लिए ग्रामीणों ने गांव के करणी माता मंदिर पर पंचायत बुलवाई थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष के लोग पहले से हथियारों से लैस होकर आए थे। उन्होंने धारदार हथियारों के साथ दूसरे पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सोहनलाल, शिवकुमार शांतिलाल, शंकर खुडिया, भागीरथ दो तीन अन्य ने बजरंग कुम्हार को घेरकर धारदार हथियारों हमला बोल दिया। इस हमले में बजरंग कुम्हार को बचाने आए सीताराम, राहुल के भी हमलावरों ने वार किए।
विज्ञापन


इस हमले में बजरंग कुम्हार की मौके पर मौत हो गई। मृतक बजरंग के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां आज उसका पोस्टमार्टम होना था। आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भाजपा नेता अशोक बोबरवाल के नेतृत्व में मोर्चरी के आगे धरना लगा दिया है। बोबरवाल ने बताया हत्या में संलिप्त आरोपियों की जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक हमारा धरना जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed