फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Family created ruckus over suspicious death of married woman

Bikaner News: विवाहिता की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 18 Apr 2024 07:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 18 Apr 2024 07:37 PM IST
सार

ससुराल वालों का कहना है कि मनीषा को करंट लग गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। वहीं, पीहर पक्ष ने आरोप लगाया है कि मनीषा को करंट नहीं लगा, बल्कि उसके हाथ पर संदिग्ध निशान मिले हैं।

विज्ञापन
Bikaner News: Family created ruckus over suspicious death of married woman
विवाहिता की मौत के परिजनों का हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नया शहर थाना इलाके वैद्य मघाराम कॉलोनी निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पीहर पक्ष ने नया शहर थाने में मामला दर्ज करवाया है। इसको लेकर मृतका के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के आगे प्रदर्शन किया। इसके बाद सीओ सिटी श्रवणदास संत, मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष मनीष लाम्बा, हुकुम चंद सोनी ने दोनों पक्ष से बातचीत की, लेकिन मृतका का पीहर पक्ष गिरफ्तारी को लेकर अड़ा रहा। 

विज्ञापन


विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि मनीषा सोनी की शादी 2021 में सोनू नाम के युवक से हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले मनीषा को आए दिन परेशान किया करते थे। बुधवार रात को उसके भाई के पास फोन आया कि मनीषा को अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुराल वालों का कहना है कि मनीषा को करंट लग गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं, पीहर पक्ष ने आरोप लगाया है कि मनीषा को करंट नहीं लगा, बल्कि उसके हाथ पर संदिग्ध निशान मिले हैं। मनीषा के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। वहीं सीओ सदर श्रवणदास संत ने बताया कि विवाहिता के पीहर पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दी है कि मनीषा के ससुराल वाले आए दिन उसे परेशान करते थे। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने विवाहिता के पति सोनू को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed