{"_id":"65c62ea400fa83001f055ecd","slug":"bikaner-news-demand-for-weighing-peanuts-at-support-price-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: समर्थन मूल्य पर मूंगफली तुलाई की मांग, आक्रोशित किसानों ने कई घंटे रास्ता जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: समर्थन मूल्य पर मूंगफली तुलाई की मांग, आक्रोशित किसानों ने कई घंटे रास्ता जाम किया
Fri, 09 Feb 2024 07:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 09 Feb 2024 07:24 PM IST
सार
बीकानेर के किसान समर्थन मूल्य पर मूंगफली तुलाई की मांग कर रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को आक्रोशित किसानों ने अपनी मांग को लेकर कई घंटे तक रास्ता जाम किया।
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में समर्थन मूल्य पर मूंगफली तुलाई न होने पर गुस्साए किसानों ने कृषि मंडी के सामने नारेबाजी करते हुए कृषि मंडी के आगे सड़क जाम कर दी। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने तहसीलदार राजवीर सिंह कड़वासरा को मौके पर भेजा। पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे मार्ग बाधित रहा, जिसके चलते दोनों ओर सैंकड़ों वाहनों की कतारें लग गईं। अधिकारियों, पुलिस की समझाइश के बाद किसान मार्ग से हटे।
विज्ञापन
किसानों ने तहसीलदार राजवीर सिंह को केवीएसएस की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जान बूझकर खरीद नहीं करने की शिकायतें की। किसानों ने बताया कि हाली की फसल का बिजान किया हुआ है। मंडी में किसान पिछले कई दिनों से परेशान हो रहे हैं। किसानों के गुस्से को देखते हुए तहसीलदार केवीएसएस मैनेजर गौरव जैन को मौके पर तलब किया। उनसे किसानों की बात करवाई। राजवीर सिंह ने काश्तकारों को संतुष्ट करने के निर्देश देते हुए तुलवाई प्रारंभ करने की बात कही। आखिरकार प्रशासन की दखल से मूंगफली की समर्थन मूल्य पर तुलाई फिर से प्रारंभ हो सकी है।
विज्ञापन