फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Congress performed 'Sadbuddhi' Yagna calling the government's one year a failure

Bikaner News: सरकार के एक साल को असफल बता कांग्रेस ने किया 'सद्बुद्धि' यज्ञ, मुख्यमंत्री के लिए की प्रार्थना

Tue, 17 Dec 2024 06:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 17 Dec 2024 06:39 PM IST
सार

राज्य में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराने के लिए गांधी पार्क में "सद्बुद्धि यज्ञ" का आयोजन किया। कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई और खराब कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विफलता के आरोप लगाए।

विज्ञापन
Bikaner News: Congress performed 'Sadbuddhi' Yagna calling the government's one year a failure
कांग्रेस ने किया 'सद्बुद्धि' यज्ञ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर जहां भाजपा जश्न मना रही है। वहीं कांग्रेस ने इसे असफल करार देते हुए विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। स्थानीय गांधी पार्क में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को "सद्बुद्धि" देने के लिए यज्ञ का आयोजन किया।

विज्ञापन


इस मौके पर बी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित कोचर, मनोज चौधरी, जितेंद्र बिस्सा, बंसीलाल आचार्य और जयदीप सिंह जावा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर विफलता के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है और वादाखिलाफी की है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार का एक साल बेरोजगारी, महंगाई और बदहाल कानून व्यवस्था के लिए जाना जाएगा। उनका कहना था कि सरकार के कार्यकाल में विकास के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं और जमीनी हकीकत इसके विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित कोचर ने कहा कि यह यज्ञ मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने के उद्देश्य से किया गया है ताकि वे जनहित में निर्णय लें और जनता को राहत मिल सके। वहीं, अन्य नेताओं ने भी राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार ने अब तक सिर्फ दिखावटी काम किए हैं, जिनका कोई लाभ आम जनता को नहीं मिला है।


गांधी पार्क में हुए इस यज्ञ और नारेबाजी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाती रहेगी और इसके खिलाफ आंदोलन करती रहेगी। वहीं, भाजपा की ओर से सरकार के एक साल पूरे होने पर उपलब्धियों का बखान किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस इसे झूठ का पुलिंदा बताते हुए लगातार विरोध में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed