फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Congress angry over vandalization of Pandit Nehru's statue

Bikaner News: पंडित नेहरू की प्रतिमा खंडित किए जाने पर कांग्रेस में रोष, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

Thu, 14 Nov 2024 09:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 14 Nov 2024 09:38 PM IST
सार

जवाहर पार्क, गजनेर रोड स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना ने विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने इस कृत्य को स्वतंत्रता संग्राम और पंडित नेहरू के योगदान का अपमान बताते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Bikaner News: Congress angry over vandalization of Pandit Nehru's statue
प्रतिमा पर की गई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजनेर रोड स्थित जवाहर पार्क में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना ने विवाद खड़ा कर दिया है। आज पंडित नेहरू की जयंती भी थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्क का दौरा किया और घटना पर गहरा रोष प्रकट किया। पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, यशपाल गहलोत, जिया उर रहमान और नितिन वत्सस सहित कई कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा खंडित किए जाने की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन


उन्होंने इसे नेहरू के प्रति असम्मान और उनके योगदान की अवहेलना करने वाला कार्य बताया। नेताओं ने इसे न केवल पंडित नेहरू के प्रति, बल्कि उनके विचारों और स्वतंत्रता संग्राम के प्रति भी अपमानजनक कदम कहा। घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने मांग की कि पार्क में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि पंडित नेहरू की प्रतिमा का खंडित होना न केवल कांग्रेस के लिए, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए पीड़ादायक है, जो उनके विचारों का सम्मान करता है। यह कृत्य समाज में नफरत फैलाने की कोशिश है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। इस घटना से जवाहर नगर के लोगों में भी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि पार्क में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। रात को पार्क में नशेड़ी किस्म के लोग पार्टियां करते हैं। उन्हें मना करने पर वे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि पार्क के आसपास पुलिस की पैट्रोलिंग बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि इन असामाजिक तत्वों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed