फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Businessman cheated of Rs 2.5 lakh through fake app

Bikaner News: फोन पर आए लिंक से डाउनलोड किया एप, हो गया ठगी का शिकार, व्यापारी के खाते से ढाई लाख गायब

Tue, 19 Mar 2024 10:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 19 Mar 2024 10:33 PM IST
सार

एप से किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन करने पर ओटीपी आता है। इस नकली एप को डाउनलोड करने पर भी ओटीपी आया, जो उसने मोबाइल में फीड कर दिया। इसके बाद उसके साथ ठगी हो गई।
 

विज्ञापन
Bikaner News: Businessman cheated of Rs 2.5 lakh through fake app
साइबर ठगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्जी एप मोबाइल में डाउनलोड करने पर कस्टमर को करीब ढाई लाख रुपये से हाथ धोना पड़ गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां अंकुर स्वामी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हो गई। 

विज्ञापन


अंकुर ने कोतवाली थाने में दर्ज अपनी शिकायत में बताया है कि उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एकाउंट है। पिछले दिनों उसने मोबाइल से लेनदेन करने और बैंक एकाउंट्स की डिटेल जानने के लिए योनो एप डाउनलोड किया था। ये लिंक उसे किसी मोबाइल नंबर से मिला था। इसी लिंक से एप डाउनलोड हो गया। 
विज्ञापन


अंकुर को अपनी दुकान पर ओवरड्राफ्ट लिमिट लेने के लिए एप्लाई करना था। ऐसे में उसने लिंक से योनो एप डाउनलोड कर लिया। योनो से किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन करने पर ओटीपी आता है। इस नकली एप को डाउनलोड करने पर भी ओटीपी आया। जो उसने मोबाइल में फीड कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर रोज की तरह उसने अपने सभी एकाउंट्स ऑनलाइन चेक किए तो ओवर ड्राफ्ट लिमिट वाले एकाउंट से दो लाख 47 हजार रुपये कटे हुए मिले। स्वयं अंकुर ने किसी तरह का लेनदेन नहीं किया था। गोगागेट के अंदर बागड़ी मोहल्ले में रहने वाले अंकुर ने अब एफआईआर दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed