{"_id":"66d094cc4519ac95b00ded30","slug":"bikaner-news-bhagirath-chaudhary-said-that-insult-of-farmers-will-not-be-tolerated-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: किसानों के अपमान पर भागीरथ चौधरी का विरोध, बोले- चाहे कोई भी हो अन्नदाता का अपमान बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: किसानों के अपमान पर भागीरथ चौधरी का विरोध, बोले- चाहे कोई भी हो अन्नदाता का अपमान बर्दाश्त नहीं
Thu, 29 Aug 2024 09:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 29 Aug 2024 09:03 PM IST
सार
केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने भी कंगना रनौत के बयान पर असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में देश का पेट भरने वाले अन्नदाता का किसी भी सूरत में अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता
विज्ञापन
मीडिया से बात करते केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा सांसद कंगना रनौत के किसानों को लेकर दिए गए बयान की खूब आलोचना हुई। कंगना ने अपने बयान में किसान आंदोलन और किसानों पर गलत ढंग से टिप्पणी की थी। इसी मामले को लेकर गुरुवार को केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने भी कंगना के बयान पर असहमति जताते हुए कहा कि किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनका अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। उन्होंने किसान आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे। प्रदर्शन स्थल पर दुष्कर्म और हत्याएं हो रही थीं। कंगना रनौत के इस बयान से भाजपा ने किनारा करते हुए इस निजी बताया था। अपने बयान के बाद कंगना रनौत की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई है। वहीं, अब केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने भी कंगना रनौत के बयान पर असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में देश का पेट भरने वाले अन्नदाता का किसी भी सूरत में अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
यह कहा था कंगना रनौत ने
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। उन्होंने किसान आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे और प्रदर्शन स्थल पर रेप और हत्याएं हो रही थीं। हालांकि पार्टी ने उनके इस बयान से किनारा करते स्पष्ट कर दिया था यह बीजेपी की राय नहीं है और उन्हें ऐसे बयान से बचना चाहिए।
विज्ञापन