{"_id":"667eb0f5a6ec2a684d090cc6","slug":"bikaner-news-angered-by-love-marriage-family-members-of-girl-set-fire-to-lover-house-burnt-valuables-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने प्रेमी के घर में लगाई आग, कीमती सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने प्रेमी के घर में लगाई आग, कीमती सामान जला
Fri, 28 Jun 2024 06:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 28 Jun 2024 06:17 PM IST
सार
पीड़ित युवक की मां निर्मला देवी ने बताया कि उसके बेटे रमन ने पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ 19 मई को कोर्ट मैरिज की थी। युवती के परिजन इसके विरोध में थे। देर रात उन्होंने उनके घर में आग लगा दी।
विज्ञापन
युवती के परिजनों ने लगाई आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर जिले में बेटी के प्रेम विवाह करने से गुस्साए परिजनों ने युवक के घर में आग लगा दी। आगजनी में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गंगा शहर थाना इलाके के चौपड़ा बाड़ी के रहने वाले राजाराम सोनी के पुत्र रमन सोनी ने अपने घर के पास रहने वाली निशा चौधरी पुत्री भंवर लाल चौधरी के साथ 19 मई को कोर्ट मैरिज कर ली। युवती के परिजन इस प्रेम विवाह के विरोध में थे।
विज्ञापन
रमन सोनी की मां निर्मला देवी ने बताया कि रमन और निशा ने 19 मई को कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। जब निशा के परिजनों को इसका पता चला तभी से वे जान से मारने की धमकियां देने लगे।
विज्ञापन
इसी के चलते बुधवार देर रात निशा के परिजनों और रिश्तेदारों ने उनके घर में आग लगा दी, जिससे उनका कीमती सामान जलकर राख हो गया। निर्मला ने कोर्ट मैरिज से संबंधित दस्तावेज दिखाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक से अपने परिजनों की जान माल की सुरक्षा की मांग की। युवक के परिजनों के खिलाफ गंगा शहर थाने में केस दर्ज कराया है।