फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: A young man took away an innocent girl with wrong intentions

Bikaner News: टॉफी दिलाने के बहाने मासूम बच्ची को उठा ले गया युवक, शोर सुनकर ग्रामीणों ने बचाया

Thu, 03 Oct 2024 06:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 03 Oct 2024 06:18 PM IST
सार

कोलायत थाना क्षेत्र के बीठनोक गांव में 28 वर्षीय युवक ने 3 साल की बच्ची को टॉफी देने का लालच देकर सुनसान इलाके में ले जाने की कोशिश की। बच्ची की बड़ी बहन ने इसे देख लिया और परिजनों को सूचित किया। 

विज्ञापन
Bikaner News: A young man took away an innocent girl with wrong intentions
युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलायत थाना क्षेत्र के बीठनोक गांव में 28 साल के एक युवक ने तीन साल की बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर उठा लिया। ग्रामीणों को इसकी भनक लगते ही उन्होंने आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर दी। आरोपी युवक को गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने बच्ची को टॉफी देने के बहाने फुसलाकर वह उसे लेकर गांव से बाहर सुनसान इलाके में झाड़ियों के बीच ले गया। गनीमत रही कि जिस बालिका को युवक ने उठाया, उसे उसके साथ खेल रही बड़ी बहन ने देख लिया। उसने घर जाकर अपने पिता को बताया कि शकूर खां उसकी बहन को उठाकर ले गया है। इस पर बालिका के पिता और ग्रामीण उसे ढूंढने के लिए निकले। गांव से बाहर सुनसान इलाके में झाड़ियों के बीच बच्ची के रोने की आवाज़ आई। इस पर ग्रामीण वहां पहुंचे तो आरोपी युवक ने बालिका को वहीं छोड़ दिया। गांव वालों ने आरोपी युवक को पकड़ कर उसकी जमकर धुलाई कर दी। 
विज्ञापन


आरोपी युवक शकूर को पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कोलायत एसएचओ लखबीर सिंह ने बताया कि घटना बुधवार शाम सात बजे की है। गनीमत रही कि ग्रामीण और परिजन समय पर पहुंच गए तो बालिका को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने युवक का पीछा किया। घटना की खबर तेजी से गांव में फैली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल आरोपी युवक का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक शकूर खां की उम्र 28 साल है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक का घर सरकारी स्कूल के पास ही है। वह स्कूल से आती-जाती बच्चियों को हमेशा गलत नजर से देखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed