फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: A cache of drugs hidden in a field recovered, supplies to smugglers were made from here

Bikaner News: आबादी से दूर खेत में रखा मादक पदार्थों का जखीरा बरामद, यहीं से होती थी तस्करों को सप्लाई

Tue, 26 Mar 2024 04:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 04:22 PM IST
सार

पुलिस ने आबादी से दूर खेत में छिपाकर रखे गए मादक पदार्थों का एक जखीरा पकड़ा है। जब्त किए गए मादक पदार्थों की कीमत डेढ़ करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।

विज्ञापन
Bikaner News: A cache of drugs hidden in a field recovered, supplies to smugglers were made from here
पांचू पुलिस थाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांचू थाना पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में पोस्त, अफीम और एमडी ड्रग्स का जखीरा पकड़ा है। करोड़ों रुपए की यह नशे की खेप आबादी क्षेत्र से दूर एक खेत में छिपाकर रखी गई थी और यहीं से तस्करों को सप्लाई दी जाती थी। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पांचू थाना क्षेत्र के जेडी मगरा गांव के खेत से करीब 1 करोड़ 50 लाख का डोडा पोस्त पकड़ा गया है,  जिसमें विभिन्न प्रकार के 10 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ खेत में छुपाए गए थे।  
विज्ञापन


फिलहाल पांचू थाना पुलिस क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े गिरोह की कुंडली खोलने में जुटी है। खेत से 100 ग्राम एमडी भी बरामद हुआ है।एक अन्य कार्रवाई में 10 किलो डोडा और बरामद एमडी के साथ दो युवक भी पकड़े गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed